2026 की शुरुआत में ही स्मार्टफोन बाजार में हलचल तेज हो गई है रियलमी ने अपनी नंबर सीरीज का विस्तार करते हुए Realme 16 5G की घोषणा कर दी है जो अपने अनोखे Selfie Mirror और दमदार बैटरी के कारण चर्चा का विषय बना हुआ है रियलमी हमेशा से अपने इनोवेटिव डिजाइन्स के लिए जाना जाता है लेकिन Realme 16 5G के साथ कंपनी ने एक कदम आगे बढ़ा दिया है भारत में 2 अप्रैल 2026 को लॉन्च होने जा रहे इस फोन ने अपने स्पेसिफिकेशन से सभी को चौंका दिया है।
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसके रियर कैमरा मॉड्यूल के पास लगा एक छोटा सर्कुलर मिरर शीशा है इसे सेल्फी मिरर कहा जा रहा है इसका फायदा अब आपको बेहतर क्वालिटी वाली सेल्फी के लिए फ्रंट कैमरा पर निर्भर नहीं रहना होगा आप पीछे लगे मुख्य 50MP Sony कैमरा का इस्तेमाल करके अपना चेहरा इस मिरर में देख सकते हैं और हाई डेफिनिशन सेल्फी ले सकते हैं।
बैटरी: Realme 16 5G में 7000mAh की विशाल क्षमता बड़ी बैटरी दी गई है इससे फोन लंबे समय तक चलता है साथ ही इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है फोन कुछ ही मिनटों में चार्ज हो जाता है इसलिए यूज़र्स को बार-बार चार्जिंग की चिंता नहीं रहती।
चार्जिंग: यह 60W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है जो इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने में सक्षम है।
डिजाइन: इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन की मोटाई सिर्फ 8.1mm और वजन 183 ग्राम है Realme 16 5G का डिजाइन बेहद प्रीमियम दिखता है फोन स्लिम और हल्का बनाया गया है इसका बैक पैनल ग्लॉसी फिनिश के साथ आता है साथ ही यह हाथ में मजबूत ग्रिप देता है इसके अलावा कैमरा मॉड्यूल भी आकर्षक दिखता है।

डिस्प्ले और परफॉरमेंस
स्क्रीन: 6.57-इंच की AMOLED डिस्प्ले जिसमें 4200 nits की पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है यह कड़ी धूप में भी क्रिस्टल क्लियर विजिबिलिटी देता है।
प्रोसेसर: इसमें MediaTek Dimensity 6400 Turbo चिपसेट दिया गया है जो 5G कनेक्टिविटी और गेमिंग के लिए बेहतरीन है।
सॉफ्टवेयर: यह फोन Android 16 और Realme UI 7.0 पर चलेगा जिसमें 3 साल के OS अपडेट का वादा किया गया है।
Realme 16 5G का कैमरा सेटअप
| मेन कैमरा 50MP Sony IMX852 सेंसर के साथ 2MP का मोनोक्रोम लेंस। |
| सेल्फी फ्रंट में भी 50MP का पावरफुल कैमरा दिया गया है। |
| AI फीचर्स इसमें LumaColor इमेजिंग और AI Instant Clip जैसे टूल्स हैं जो कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बेहतरीन हैं। |
यह फोन IP69 रेटिंग के साथ आता है जिसका मतलब है कि यह पानी की तेज बौछारों और धूल से पूरी तरह सुरक्षित है मिडरेंज में ऐसी रेटिंग मिलना वाकई काबिले तारीफ है।
Realme 16 की संभावित कीमत
हालांकि आधिकारिक कीमत का खुलासा 2 अप्रैल को होगा लेकिन लीक्स और ग्लोबल मार्केट के हिसाब से इसकी अनुमानित कीमत कुछ इस प्रकार हो सकती है
| 8GB + 128GB → 18,999 से 20,999 के बीच। |
| 12GB + 256GB → 23,999 के आसपास। |
वहीं इसके प्रीमियम भाई Realme 16 Pro की कीमत 31,999 और Pro+ की कीमत 39,999 से शुरू हो सकती है।
अगर आप एक ऐसे फोन की तलाश में हैं जो हफ्तों तक चार्ज रहे और जिससे आप प्रोफेशनल लेवल की सेल्फी ले सकें तो Realme 16 5G आपके लिए 2026 का बेस्ट विकल्प साबित हो सकता है।
यह भी पढे
Boat Nirvana Space Review कम कीमत में प्रीमियम साउंड का नया किंग




