Lyne HYDRO 8

90 घंटे की बैटरी और Gaming Mode के साथ लॉन्च हुआ Lyne HYDRO 8 कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

Facebook
WhatsApp
Telegram

अगर आप बजट रेंज में एक ऐसा वायरलेस हेडफोन तलाश रहे हैं जो गेमिंग म्यूजिक और ऑफिस कॉल्स सभी में बेहतरीन परफॉर्मेंस दे तो आपके लिए अच्छी खबर है Lyne Originals ने भारतीय बाजार में अपना नया Fight Series (HYDRO 8) ओवर ईयर वायरलेस हेडफोन लॉन्च कर दिया है इस हेडफोन में 90 घंटे तक का प्लेबैक टाइम और डेडिकेटेड लो-लेटेंसी गेमिंग मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

क्या है Lyne HYDRO 8 की कीमत

Lyne Fight Series (HYDRO 8) की सबसे बड़ी खासियत इसकी बजट-फ्रेंडली कीमत है कंपनी ने इसे भारत में मात्र 1,099 की सेलिंग प्राइस पर लॉन्च किया है यह हेडफोन देश के प्रमुख ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

फीचरस्पेसिफिकेशन्स
प्लेबैक टाइम90 घंटे तक
स्टैंडबाय टाइम200 घंटे तक
कनेक्टिविटीBluetooth 5.4 + 3.5mm Aux
कॉलिंगEnvironmental Noise Cancellation (ENC)
गेमिंगLow Latency Game Mode
डिजाइनTelescopic Adjustable Headband + Soft Over-Ear Cushions
कीमत₹1,099

Lyne HYDRO 8 के प्रमुख फीचर्स और खासियतें

90 घंटे का नॉन-स्टॉप प्लेबैक: हेडफोन एक बार फुल चार्ज होने पर 90 घंटे तक का प्लेबैक और 200 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देता है, जिससे बार-बार चार्ज करने की झंझट खत्म हो जाती है।

फास्ट व स्टेबल Bluetooth 5.4: Lyne HYDRO 8 मे बेहतर कनेक्टिविटी और 10 मीटर की वायरलेस रेंज के लिए इसमें लेटेस्ट ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट दिया गया है।

3.5mm ऑडियो जैक: बैटरी खत्म होने की स्थिति में आप इसे 3.5mm Aux केबल के जरिए वायर से कनेक्ट करके भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

डेडिकेटेड गेमिंग मोड: गेमर्स के लिए इसमें लो-लेटेंसी गेमिंग मोड दिया गया है जो ऑडियो और वीडियो के डिले को कम करके रियल-टाइम गेमिंग अनुभव देता है।

क्रिस्टल क्लियर कॉलिंग (ENC): कॉल्स के दौरान आसपास के बैकग्राउंड शोर को दबाने के लिए इसमें एनवायरनमेंटल नॉइज़ कैंसिलेशन (ENC) की सुविधा मिलती है।

आरामदायक डिजाइन: इसमें लार्ज स्पीकर ड्राइवर्स के साथ सॉफ्ट ओवर-ईयर कुशनिंग और टेलीस्कोपिक एडजस्टेबल हेडबैंड दिया गया है जो लंबे समय तक पहनने पर भी कम्फर्ट बनाए रखता है।

1,100 से कम के बजट में 90 घंटे का बैटरी बैकअप ब्लूटूथ 5.4 और लो-लेटेंसी गेमिंग मोड का यह कॉम्बिनेशन Lyne HYDRO 8 को इस सेगमेंट का एक मजबूत दावेदार बनाता है।

यह भी पढे :CMF Buds Neo TWS कीमत फीचर्स स्पेसिफिकेशन और बैटरी की पूरी जानकारी

नोट- इस लेख आर्टिकल मे दी गई जानकारी और किमते कंपनी के ऑफिसियल जानकारी पे आधारित है समये के अनुसार इनमे बदलाव हो सकता है इस लिए खरीदने से पहले अपने रीटेल स्टोर या डीलर से जानकारी जरूर ले !

Picture of Rahul Sahu

Rahul Sahu

हैलो दोस्तो मेरा नाम है राहुल मै आपको इस ब्लॉग वेबसाईट पर भरोसेमंद इलेक्ट्रॉनिक से जुड़ी टिप्स और ट्रिक्स शेयर करता रहता हूँ |

Leave a Comment