iQOO ने नवंबर 2025 में भारतीय बाजार में अपना अब तक का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन iQOO 15 Apex लॉन्च किया था, जिसने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से काफी सुर्खियां बटोरीं खास बात यह रही कि यह कंपनी का पहला फोन था जिसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर देखने को मिला।
अब कंपनी ने उसी फोन को एक नए अंदाज़ में पेश करते हुए iQOO 15 Apex Edition लॉन्च कर दिया है यह दरअसल iQOO 15 का एक खास और ज्यादा स्टाइलिश वर्जन है जिसे भारत में उतारा गया है इस नए एडिशन की कीमत फीचर्स और पूरी स्पेसिफिकेशन के बारे में आप आगे विस्तार से जान सकते हैं।
iQOO 15 Apex दरअसल पिछले साल पेश किए गए फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15 का एक बिल्कुल नया और आकर्षक कलर वेरिएंट है कंपनी के मुताबिक यह अपने आप में खास है क्योंकि इसके रियर पैनल पर पहली बार लेज़र होलोग्राफिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जिससे एक डायनामिक पार्टिकल डिज़ाइन उभरकर सामने आता है।
फोन की 3D बैक फिनिश इसे साधारण डिवाइसेज़ से अलग बनाती है जैसे ही आसपास की रोशनी बदलती है इसका लुक भी बदलता हुआ महसूस होता है मानो सतह पर हल्की सी मूवमेंट चल रही हो एक तरह का जीवंत विजुअल इफेक्ट।

सिर्फ डिजाइन ही नहीं मजबूती के मामले में भी यह पीछे नहीं है IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आने वाला यह स्मार्टफोन धूल और पानी दोनों से बेहतरीन सुरक्षा देने का दावा करता है जिससे यह रोजमर्रा के इस्तेमाल में और भी भरोसेमंद बन जाता है।
अगर कीमत की चर्चा करें तो iQOO 15 Apex एडिशन को 72,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज का कॉम्बिनेशन मिलता है वहीं इसका हाई-एंड वेरिएंट 16GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 79,999 रुपये रखी गई है।
यह स्मार्टफोन 6 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा खास बात यह है कि शुरुआती सेल के दौरान ग्राहकों को 6,000 रुपये तक का बैंक कार्ड डिस्काउंट भी मिलेगा ऐसे में iQOO 15 Apex को आप प्रभावी तौर पर सिर्फ 66,999 रुपये में खरीद सकेंगे।
इतना ही नहीं लॉन्च ऑफर को और आकर्षक बनाने के लिए कंपनी शुरुआती खरीदारों को iQOO TWS ईयरबड्स भी बिल्कुल मुफ्त देने वाली है जो इस डील को और ज्यादा लुभावना बना देता है।
iQOO 15 Apex 5G को एक उन्नत M14 ल्यूमिनसेंट मैटीरियल से तैयार किया गया है खास बात यह है कि इसका डिस्प्ले पोलराइज़र लेस डिज़ाइन के साथ आता है जिससे स्क्रीन पर पड़ने वाले रिफ्लेक्शन काफी हद तक कम हो जाते हैं और विजिबिलिटी पहले से कहीं अधिक स्पष्ट महसूस होती है।
फोन में 6.85 इंच का शानदार 2K OLED डिस्प्ले दिया गया है जो 144Hz के स्मूद रिफ्रेश रेट के साथ आता है और 6000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है यानी तेज धूप में भी स्क्रीन पढ़ना आसान रहता है इसके अलावा डिवाइस में 3D अल्ट्रासोनिक इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है जो तेज़ और सटीक अनलॉकिंग अनुभव प्रदान करता है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो इस डिवाइस में क्वालकॉम का दमदार स्नैपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर देखने को मिलता है। यह अत्याधुनिक 3 नैनोमीटर तकनीक पर तैयार किया गया चिपसेट है जो 3.63GHz से लेकर 4.6GHz तक की तेज़ क्लॉक स्पीड पर सहजता से काम कर सकता है।
अगर कैमरा सेगमेंट पर नज़र डालें तो iQOO 15 Apex अपनी दमदार फोटोग्राफी क्षमताओं के साथ ध्यान खींचता है इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो इसे और भी खास बनाता है फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX921 सेंसर मौजूद है जो शानदार डिटेल और क्लैरिटी कैप्चर करता है इसके साथ ही 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया गया है जिससे बड़े फ्रेम आसानी से कैद किए जा सकते हैं।
यही नहीं इसमें 100x ज़ूम सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी शामिल है जो दूर की चीज़ों को भी बेहद करीब और स्पष्ट बना देता है वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह 5G स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर करता है जो हर क्लिक को नेचुरल और आकर्षक बनाता है।
iQOO 15 Apex दमदार बैटरी और नेक्स्ट लेवल कूलिंग टेक्नोलॉजी
iQOO 15 Apex न केवल अपनी परफॉरमेंस बल्कि अपने पावर बैकअप से भी यूजर्स को प्रभावित करने के लिए तैयार है इस स्मार्टफोन में 7,000mAh की विशाल बैटरी दी गई है जो लंबे समय तक साथ निभाने का वादा करती है।
बैटरी और परफॉरमेंस
अनुमान है कि अपनी बड़ी बैटरी के कारण इसका PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर स्टैंडर्ड iQOO 15 5G की तरह ही 13 घंटे से अधिक रहेगा इसका मतलब है कि हैवी यूसेज के बावजूद आपको बार-बार चार्जर ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
सुपरफास्ट चार्जिंग सपोर्ट
डिवाइस को तेजी से बूस्ट करने के लिए इसमें दोहरी चार्जिंग तकनीक मिलती है
● 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग कुछ ही मिनटों में बैटरी को फुल चार्ज करने की क्षमता।
● 40W वायरलेस चार्जिंग बिना केबल के भी तेज और सुविधाजनक चार्जिंग का अनुभव





