Oppo K14x 5G भारत में लॉन्च 6500mAh की बड़ी बैटरी और 120Hz डिस्प्ले जानें क्या है इसकी सही कीमत

Facebook
WhatsApp
Telegram

Oppo ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर तहलका मचा दिया है बजट सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए कंपनी ने अपना नया 5G स्मार्टफोन Oppo K14x 5G लॉन्च कर दिया है यह फोन न केवल देखने में स्टाइलिश है बल्कि इसके फीचर्स आपको हैरान कर देंगे खासकर इसकी विशाल बैटरी चलिए जानते है इस लेख मे पूरे बिस्तार से इसकी खासियत के बारे मे

डिजाइन

Oppo K14X की डिजाइन की बात करू तो यह स्मार्टफोन बहुत ही खूबसूरत और प्रीमियम लुक दिखाई देता है और इस फ़ोन की बॉडी की क्वालिटी की बात करूँ तो यह पॉलीकार्बननेट से बनाया गया है इसके पीछे की डिजाइन के ऊपर की तरफ प्लेन है और नीचे के भाग को डायमंड के कट जैसे डिजाइन दिए गए हैं जो की यह डिज़ाइन कॉपी हद से ज्यादा प्रीमियम लुक दिखाई देता है

डिस्प्ले

इस फोन की सबसे बड़ी खूबी इसका 120Hz रिफ्रेश रेट है बजट फोन होने के बावजूद यह स्क्रीन को बहुत ही स्मूथ बनाता है जिससे इंस्टाग्राम चलाने या गेम खेलने का अनुभव काफी बेहतर रहता है इसमें 1125 nits की पीक ब्राइटनेस दी गई है आमतौर पर बजट LCD स्क्रीन्स कम ब्राइट होती हैं लेकिन यह बाहर तेज़ धूप में भी काफी साफ दिखाई देती है इसमें पंच-होल डिस्प्ले मिलता है जो इसे आधुनिक लुक देता है इसके बेज़ेल्स थोड़े मोटे हैं विशेष रूप से नीचे की तरफ आई केयर इसमें लो ब्लू लाइट फीचर्स दिए गए हैं ताकि लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर आंखों पर ज़ोर न पड़े।

यह केवल HD+ रिज़ॉल्यूशन है तो अगर आप बहुत करीब से देखेंगे तो आपको Full HD+ के मुकाबले इमेज उतनी शार्प तेज़ नहीं लगेगी साथ ही LCD होने के कारण इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की जगह साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

अगर आपको वीडियो देखने और गेम खेलने के लिए बड़ी और स्मूथ स्क्रीन चाहिए तो यह अच्छा है लेकिन अगर आप बहुत हाई-डेफिनिशन शार्प क्वालिटी चाहते हैं तो इसका HD+ रिज़ॉल्यूशन आपको थोड़ा कम लग सकता है।

Oppo K14x

Oppo K14x डिस्प्ले की मुख्य विशेषताएँ

फीचरजानकारी
डिस्प्ले साइज6.75 इंच (बड़ा व्यूइंग एरिया)
पैनल टाइपLCD (यह AMOLED नहीं है)
रिज़ॉल्यूशनHD+ (1570 x 720 पिक्सल)
रिफ्रेश रेट120Hz (स्मूथ स्क्रॉलिंग और गेमिंग के लिए)
पीक ब्राइटनेस1125 nits (धूप में अच्छी विजिबिलिटी के लिए)
टच सैंपलिंग रेट240Hz (तेज रिस्पांस)
कलर डेप्थ16.7 मिलियन कलर्स (8-bit)

परफॉरमेंस

Oppo K14x 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है यह एक 6nm ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो बजट सेगमेंट में अच्छी 5G कनेक्टिविटी और मल्टीटास्किंग प्रदान करता है इसमें 4GB और 6GB RAM के साथ 128GB तक की इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है।

कैमरा

इस स्मार्टफोन का कैमरा सेटअप उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो बेहतर क्वालिटी और स्टेबिलिटी चाहते हैं। आइए इसके मुख्य फीचर्स पर विस्तार से नजर डालते हैं फोन के पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा कॉन्फ़िगरेशन दिया गया है जो बेहतरीन रोशनी और डेप्थ का कॉम्बिनेशन है

मेन लेंस: 50MP का प्राइमरी सेंसर जिसका अपर्चर f/1.8 है। यह कम रोशनी में भी शार्प और क्लियर तस्वीरें खींचने में सक्षम है।

पोर्ट्रेट लेंस: 2MP का सेकेंडरी सेंसर (f/2.4 अपर्चर), जो बैकग्राउंड को नैचुरल तरीके से ब्लर कर शानदार बोकेह इफेक्ट देता है।

फ्लैश: अंधेरे में फोटोग्राफी के लिए एक पावरफुल LED फ्लैश का सपोर्ट मिलता है।

वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता

वीडियो के शौकीनों के लिए रियर कैमरा 1080p Full HD रेजोल्यूशन को सपोर्ट करता है। खास बात यह है कि आप इसमें 60fps की हाई फ्रेम रेट पर स्मूथ वीडियो शूट कर सकते हैं, जिससे फुटेज काफी प्रोफेशनल लगती है।

सेल्फी और फ्रंट कैमरा

5MP का कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.2 है यह सेल्फी कैमरा 1080p @ 30fps तक की वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है जो वीडियो कॉल के दौरान बेहतरीन स्पष्टता सुनिश्चित करता है।

पावरफुल बैटरी

इस फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी 6500mAh की विशाल बैटरी है Oppo का दावा है कि यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर करीब 1.5 से 2 दिन का बैकअप दे सकती है। साथ ही इसे चार्ज करने के लिए 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

Oppo K14x की कीमत और उपलब्धता

वेरिएंटलॉन्च कीमत
4GB RAM + 128GB Storage14,999
6GB RAM + 128GB Storage16,999

कहाँ से खरीदें यह फोन Flipkart और OPPO India के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

निष्कर्ष

यदि आपका बजट 14,000 से 17,000 के बीच है और आपकी प्राथमिकता बैटरी लाइफ और 5G कनेक्टिविटी है तो Oppo K14x 5G इस समय मार्केट में सबसे बेहतरीन विकल्पों में से एक है 120Hz डिस्प्ले और ओप्पो की भरोसेमंद सर्विस इसे एक वैल्यू फॉर मनी स्मार्टफोन बनाती है।

यह भी पढे

Google Pixel 10a भारत में लॉन्च फीचर्स स्पेसिफिकेशन कीमत और पूरी जानकारी

नोट- इस लेख आर्टिकल मे दी गई जानकारी और किमते कंपनी के ऑफिसियल जानकारी पे आधारित है समये के अनुसार इनमे बदलाव हो सकता है इस लिए खरीदने से पहले अपने रीटेल स्टोर या डीलर से जानकारी जरूर ले !

Picture of Rahul Sahu

Rahul Sahu

हैलो दोस्तो मेरा नाम है राहुल मै आपको इस ब्लॉग वेबसाईट पर भरोसेमंद इलेक्ट्रॉनिक से जुड़ी टिप्स और ट्रिक्स शेयर करता रहता हूँ |

Leave a Comment